केकड़ी: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में प्रशासनिक उदासीनता से भड़के ग्रामीण, केकड़ी में ADM कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया
Kekri, Ajmer | May 5, 2026 मीणों का नयागांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश है।सावर नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय केकड़ी पहुंचे।प्रशासन के रवैये व ज्ञापन लेने के तरीके से नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।जो मंगलवार को शाम 6 बजे तक भी जारी रहा।