सांगानेर: सांगानेर थाना इलाके में दिन-दहाड़े स्कूटी सवार बदमाश ने सूने मकान से दो गैस सिलेंडर चोरी किए, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार एक बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और कमरे में रखे दो घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया। वहीं पूरी वारदात आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।