गुना नगर: नानाखेड़ी: कलेक्टर के सामने खुली खाद वितरण व्यवस्था की पोल, किसानों ने बताया—4 नहीं, सिर्फ 1 मशीन से बंट रहा है खाद
नानाखेड़ी डबल लॉक खाद वितरण केंद्र के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग ने कलेक्टर को बताया कि 4 पॉस मशीनों से खाद वितरण हो रहा है, लेकिन किसानों ने मौके पर सिर्फ 1 मशीन चालू होने की बात कहकर दावा गलत साबित कर दिया। इसके बाद कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कम से कम 5 मशीनें चालू रखने को कहा।