अमरोहा: अमरोहा में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, 6 अस्पताल किए गए चयनित
Amroha, Amroha | Jun 29, 2026 केंद्र सरकार की कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम के तहत अब अमरोहा में सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रमाकांत सागर ने आज सोमवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया है कि 6 अस्पतालों को चिन्हित किया गया है।