जलालाबाद: गांव जाटव गौटिया में दबंगों ने घर में घुसकर ग्रामीण को पीटा, पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव जाटव गौटिया निवासी शिवपाल सिंह ने बताया कि बीते दिन गांव के ही तिलकराम नंदकिशोर विमलेश एवं उनके घर की औरतें आई और उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे,जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया,तभी सभी ने लाठी डंडों वा लात घूसो से उन्हें पीट दिया जिससे उनका सर फट गया और वह लहू लुहान होकर बेहोश हो गए।