अनूपगढ़: पतरोड़ा में खराब क्वालिटी के कारण तिलम संघ के 5.88 क्विंटल मूंग बीज की बिक्री रोकी गई
ग्राम पंचायत पतरोड़ा में किसान देव कुमार की शिकायत पर कृषि विभाग ने तिलम संघ सोसाइटी के 5.88 क्विंटल मूंग बीज की बिक्री पर रोक लगा दी है। एसडीएम दीपक चंदन ने जांच के आदेश दिए हैं। किसान ने ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में शिकायत की थी कि 40 किलो के पैकेट में कंकड़-पत्थर, कटे-फटे है।