मुज़फ्फरनगर: युवती ने अजय बनकर प्यार करने वाले अजरूल पर लगाए धोखे, मारपीट और धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप, SSP कार्यालय पहुंची पीड़िता
मुज़फ्फरनगर में मध्य प्रदेश निवासी युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक युवक पर पहचान छिपाकर शादी करने, मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि युवक ने खुद को अजय बताकर मंदिर में शादी की, लेकिन बाद में उसकी असली पहचान अजरूल अंसारी के रूप में सामने आई। फिलहाल एसएसपी से निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।