दमोह: 5 साल बाद भी नहीं मिला जमीन का कब्जा, सल्फास लेकर जनसुनवाई पहुंची महिला, कार्रवाई नहीं हुई तो दी आत्महत्या की चेतावनी
Damoh, Damoh | Jun 30, 2026 दमोह भरतला की नीतू राजपूत मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में सल्फास की गोलियां लेकर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया 5 वर्ष पहले खरीदी 5 आरे जमीन की रजिस्ट्री के बावजूद न नामांतरण हुआ और न कब्जा मिला। कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज महिला ने अगले सप्ताह तक न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। जिला पंचायत सीईओ व एसडीएम ने आश्वाशन दिया।