गाज़ीपुर: गाजीपुर में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर जब्त की गई अंग्रेजी और देशी शराब का किया गया विनष्ट
गाजीपुर के जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमाती शराब का विनिष्टीकरण किया है। चार मामलों में बरामद अंग्रेजी और देसी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। दरअसल, रेलवे पुलिस के माल मुकदमाती निस्तारण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।