गोरखपुर: पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले 2 मनबढ़ गिरफ्तार
पिपराइच पुलिस ने दो मनबढ़ों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।इन लोगो पुरानी रंजिश को लेकर भाई और पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।जानकारी के अनुसार बीते 30 मई को अभियुक्तों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से एक राय होकर वादी के भाई व पिता के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।