रामपुर: विधायक आकाश सक्सेना ने बाढ़ का पानी आने के बाद घाटमपुर और हजरतपुर का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Sep 14, 2024 रामनगर बैराज से कोसी नदी में पानी छोड़े जाने के बाद रामपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है। जिसके बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व उप जिलाधिकारी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को खाने-पीने की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।