धमतरी: NSUI ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी की CBI जांच कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम धमतरी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नीट परीक्षा के परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे, जोकि विवादों से घिरे हुए हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि इस वर्ष कुल 67 छात्रों ने 720 में पूरे 720 अंक प्राप्त किए जो संदिग्ध है। आमतौर पर केवल 3 से 4 छात्र ही पूर्ण अंक प्राप्त करते हैं। जिसकी सीबीआई जांच की मांग एनएसयूआई कर रही है।