ठाकुरगंगटी: चौरा में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती चौरा गंवा में मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा निर्माण कराए गए हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष और युवाओं द्वारा भाग लिया गया।इस अवसर पर श्री राम संकीर्तन के साथ तीन दिनों तक होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लगातार प्रतिदिन वैदिक पूजन कार्यक्रम होगा