आगर: आगर झोटा चौकी के पास सड़क हादसे में 50 वर्षीय बाइक सवार घायल, ज़िला अस्पताल में उपचार जारी
आगर बड़ौद मार्ग झोटा चौकी के पास रविवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान देवी सिंह, पिता रामलाल के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आगर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया।