मटिहानी: मटिहानी में पहली बारिश में ही खेल स्टेडियम जलमग्न, खिलाड़ियों में आक्रोश
मटिहानी मे जिस मैदान से हर साल 40-50 बच्चे सरकारी नौकरी में चयनित होते थे। खिलाड़ी रणजी तक क्रिकेट खेल चुके हैं। वही ऐतिहासिक खेल मैदान आज बदहाली और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टेडियम पहली ही हल्की बारिश में तालाब में तब्दील हो गया। मामला आरकेएल इंटर मॉडल स्कूल मटिहानी में बने खेल स्टेडियम का है।