रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों हो रहे निर्माण कार्य में बिना योजना बोर्ड लगाए हीं निर्माण कार्य संचालित होने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिस कारण लोग तरह - तरह का चर्चा करते हुए नजर आते हैं।प्रखंड क्षेत्र के बगुलाहा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित उमावि विद्यालय बगुलाहा में लाखों के लगात से भवन का निर्माण कार्य हो रहा है।