कल्याणपुर: कल्याणपुर के विभिन्न गांवों में मारपीट, पांच लोग घायल
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना पांच जख्मी हुए। चार को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। जिसमें रामेश्वर दास की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी , रामभद्रपुर गांव के दिनेश पासवान के पुत्र 17 वर्षीय शिवम कुमार रामपुर इत्यादि का नाम शामिल है।