हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में दीपावली पर चीनी आइटमों के बीच मिट्टी के दीपकों की बड़ी मांग, कुम्भकार की उम्मीद डेढ़ लाख दीपक से रोशन होगी
हनुमानगढ़ में दीपावली पर्व पर घर आंगन को रोशन करने वाले मिट्टी के दीपक इस बार कुम्हार समाज के पारंपरिक कार्यक्रम के लिए उम्मीद की नई रोशनी लेकर आए हैं। हनुमानगढ़ जंक्शन में पिछले 30-32 सालों से मिट्टी के दीपक बना रहे कुंभकार को इस बार दीपावली के लिए करीब डेढ़ लाख दीपक तैयार करने का आर्डर मिला है। जिनमें से अब तक लगभग सवा लाख दीपक तैयार हो चुके हैं।