भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: न्यायिक जांच आयोग के सामने तीन अहम गवाहों की गवाही, सुमन देवी ने जताया भरोसा, सत्यनारायण चौधरी ने रखा अपना पक्ष
आरा। भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी कथित पुलिस एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सोमवार को न्यायिक जांच आयोग के समक्ष तीन अहम गवाहों ने अपना बयान दर्ज कराया। इनमें भरत तिवारी की भाभी सुमन देवी और प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले सत्यनारायण चौधरी, मंटू कमकर शामिल रहे। तीनों ने आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा के समक्ष घटना से जुड़ा अपना-अपना पक्ष रखा।
Arrah, Bhojpur | Jul 13, 2026