बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर आरा के राजस्व कर्मियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।
राजस्व कर्मियों का कहना है कि उनकी 17 सूत्री मांगों को लेकर विगत दिनों विभागीय सचिव के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता में मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे कर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
Arrah, Bhojpur | Jul 14, 2026