हज़ारीबाग: नशा मुक्ति अभियान के तहत पबरा विद्यालय में छात्रों को किया गया जागरूक
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार झारखंड सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत पेलावल ओपी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में बुधवार को एक बजे पेलावल ओपी प्रभारी के नेतृत्व में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पबरा में छात्रों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।