नवाबगंज: बाराबंकी में गेहूं के खेत में लगी आग, अज्ञात कारणों से दर्जन भर किसानों की 20 बीघा फसल खाक, फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची
बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 बीघा गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसल जलकर खाक हो गई।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब दर्जन भर किसानों की फसल इसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन दमकलकर्मी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सके।