बहोरीबंद: बहोरीबंद में जायद सीजन: तीन हजार एकड़ में लहलहाई मूंग-उड़द की फसल
कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड में इस बार जायद सीजन के दौरान मूंग और उड़द की खेती बड़े पैमाने पर की गई है। खेतों में इन दिनों हरियाली छाई हुई है और अगैती बुवाई वाली फसलें लहलहाने लगी हैं, जबकि पछेती बोई गई फसलें अब उगना शुरू हो गई हैं। किसान फसलों की सिंचाई और देखरेख में जुटे हुए हैं।