हाथरस: खेत की रखवाली करते समय एक युवक के पैर पर सांप ने काटा, बिगड़ी हालत में परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी धारू में खेत की रख वाली करते समय एक युवक गोपाल के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक गोपाल ने बताया कि वह खेत की रखवाली कर रहा था।