इंदौर: रोबोट चौराहे पर मोबाइल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद, देवास का है आरोपी
Indore, Indore | May 21, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित रोबोट चौराहे पर अपने घर लौट रहे युवक कालू श्रीवास्तव से मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कृष्ण मालवीय के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया है, जो मूल रूप से देवास जिले का रहने वाला है। जिसमें आरोपी के पास से झपटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।