इंदौर: पवनपुरी कॉलोनी में पत्नी से झगड़े के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पिया एसिड, हुई मौत
Indore, Indore | May 21, 2025 इंदौर के आजाद नगर इलाके में एक बुजुर्ग ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग का नाम किशनलाल पिता बिहारी लाल है, जो पवनपुरी आजाद नगर का रहने वाला है। जिसमें एसिड पीने के बाद परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उनकी मौत हो गई। जिसमें बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने पत्नी से हुए पारिवारिक विवाद के बाद एसिड पी लिया था।