इंदौर: चाकू लेकर नाचते हुए दो युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, आजाद नगर थाना क्षेत्र के यादव नगर की घटना
Indore, Indore | May 21, 2025 इंदौर के यादव नगर इलाके में दो युवकों का चाकू लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो की जांच करते हुए आजाद नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवकों ने नाम शोहिद और शाद अब्बासी है।