बागबाहरा: रेवा पुल के पास शराब बेच रहे उड़ीसा के एक व्यक्ति को 450 पाउच शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागबाहरा पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सीमा के रेवा पुल के पास दबिश देकर , 450 पाउच उड़ीसा निर्मित देसी शराब के साथ उड़ीसा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(2) की कार्रवाई की गई है । आरोपी के द्वारा उड़ीसा से शराब लाकर छत्तीसगढ़ की सीमा पर बेचने का कार्य कर रहा था । मौके पर बागबाहरा पुलिस की टीम ने 450 पाउच शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।