बागबाहरा: 10 पौवा देसी प्लेन शराब के साथ कुकराडीह के एक व्यक्ति को तुमगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की
कुकराड़ीह के एक व्यक्ति को 10 पौवा देसी प्लेन शराब के साथ तुम गांव पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करते हुए , उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (1) ख की कार्रवाई की गई है । बताया जा रहा है कि आरोपी जोबा कुकरा डीह रोड पर शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था, वही तुमगांव पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबीश देकर ,आरोपी के कब्जे से 10 पौवा देसी प्लेन शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।