बागबाहरा: हरनादादर के एक व्यक्ति को 61 पौवा देसी प्लेन शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरनादादर के एक व्यक्ति को 61पौवा देसी प्लेन शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए , उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई है । आरोपी के द्वारा अपने घर के सामने शराब रखकर बेचने का कार्य किया जा रहा था, वहीं मुखबिर की सूचना पर बागबाहरा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर , 61 पौवा देसी प्लेन शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है ।