बागबाहरा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाने के लिए निर्देश
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा अभियान के तहत आज महासमुंद पुलिस की टीम के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर, दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को रोक कर ,सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा हेलमेट लगाकर सफर करने के निर्देश दिए गए । इसके अलावा उन्हें पंपलेट देकर शासन के द्वारा बताए गए, यातायात नियमों का पालन करने के बारे में अवगत कराया गया ।