बागबाहरा: किशोरी को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पटेवा थाना में अपराध दर्ज
पटेवा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है । पटेवा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर पटेवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । आसपास पता तलाश करने के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर उपरोक्त मामले में प्रार्थी ने पटेवा थाने में अपराध दर्ज कराया है ।