मुरादाबाद: नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण, अतिरिक्त वेतन देने पर जोर
मुरादाबाद में नगर निगम संयुक्त कर्मचारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। पदाधिकारियों को भगवान परशुराम संघर्ष समिति ने सम्मानित किया। अध्यक्ष रजत शर्मा ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त वेतन देने की मांग दोहराई।