राजनगर: राजनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु क्रूरता मामले में 5 साल से फरार 4 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
छतरपुर जिले के राजनगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के एक पुराने मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में छोटे यादव, पुष्पेंद्र यादव, कैलाश चंद्र और राजेश कुशवाहा शामिल हैं,