डिंडौरी: देवकरा गांव में हाथियों ने 2 किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद की, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
डिंडौरी जिले के देवकरा गांव में तीन हाथियों के दल ने किसान गिरवर सिंह और वन समिति अध्यक्ष के छोटेलाल मरावी के खेतों में लगी गेहूं की फसल को रात में नुकसान पहुंचाया जिसके चलते अधिकारियों ने समझाइश देते हुए बताया कि राजस्व विभाग के सर्वे के उपरांत प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। दरअसल रेंजर अतुल सिंह बघेल ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी दी।