पलेरा: शासकीय प्राथमिक शाला पतारे का खिरक में शिक्षक का शराब के नशे में बच्चों के साथ गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पलेरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पतारे का खिरक में एक शिक्षक का शराब के नशे में बच्चों के साथ गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।लेकिन मामला जांच का विषय बना हुआ है।ग्रामीणों के द्वारा शिक्षक पर कार्यवाही की मांग की गई।वही कलेक्टर के द्वारा शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।