मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट मार्ग में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। संघ की जिला अध्यक्ष रजनी पटेल ने बताया कि हमारी विभिन्न मांगे हैं। वर्षों से आवेदन, ज्ञापन आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। शनिवार तीन बजे भी धरने पर बैठे रसोइयों को सरकार से काफी उम्मीदें है। पहली समस्या वेतन मान वृद्धि है।