उजियारपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चोर में टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चोर में टैंकर की चपेट में आने से बेलारी की एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान परिमल झा बेटे राघव कुमार के रूप में हुई है वहीं घायल की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है जो की दलसिंहसराय का रहने वाला बताया जाता है। घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा।