गभाना: गभाना के कटरा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 23 लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
गभाना के कटरा मोड़ स्थित शकुन मार्केट में रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए जीवनधारा ब्लड बैंक के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ शकुन ठाकुर और रक्तवीर अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में हिस्सा लिया।