पामगढ़: तागा गांव में एक व्यक्ति ने पेड़ पर लगाई फांसी, कारण अज्ञात, मुलमुला पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के तागा गांव में व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है और खुदकुशी का कारण अज्ञात है. मृतक व्यक्ति का नाम परमेश्वर प्रसाद कश्यप है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि तागा गांव में व्यक्ति परमेश्वर कश्यप ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।