बरेली: 15 लाख की अफीम के साथ तस्कर धराया, जुए की लत ने बनाया अपराधी
थाना बारादरी पुलिस ने रात गश्त के दौरान 501 ग्राम अफीम व बाइक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया द्वारिका प्रसाद जुए की लत और कर्ज में डूबकर तस्करी में उतरा था। झारखंड से अफीम लाकर बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।