हुसैनाबाद: डायन-बिसाही का आरोप लगाकर घर में घुसकर हमला, कई लोग घायल; पुलिस ने शुरू की जांच ।
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विनोद यादव ने गुरुवार को महिला थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे, गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल