दतिया नगर: पीतांबरा मंदिर से महिला व पकोड़िया महादेव के पास से किशोर लापता, कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज
कोतवाली पुलिस के मुताबिक पीतांबरा पीठ मंदिर से 20 वर्षीय महिला संजना पत्नी आशीष राय निवासी ग्राम राजापुर बिना बताए कहीं चली गई उसके पति आशीष राय ने कोतवाली में 5 जुलाई की रात्रि गुमशुदगी दर्ज कराई है । पकोड़िया महादेव निवासी राजेश गुप्ता पिता हरिदास गुप्ता अमर 45 साल ने कोतवाली में सूचना दी कि उसका पुत्र कुशाग्र गुप्ता जिसकी उम्र 15 वर्ष वह लापता हो गया.