Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

वल्लभनगर (मुंडोल)। उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के गोटीपा, मुंडोल गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की वारदात सामने आई। गांव निवासी मुंडोल अमरीबाई गाडरी एवं उनकी पुत्री लूंगा बाई की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे लूट की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच करते हुए सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इधर, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गोटीपा, मुंडोल निवासी अमरीबाई गाडरी एवं उनकी पुत्री लूंगा बाई की संदिग्ध हत्या का मामला अत्यंत दुखद एवं गंभीर है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात हुई है तथा घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Girwa, Udaipur | Aug 1, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा पहुंचे उदयपुर

डबोक एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने डबोक एयरपोर्ट से किया प्रस्थान

कुछ ही देर में पहुंचेंगे कालका माता नर्सरी 

राज्य स्तरीय वन महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

चंदन वन के लिए करेंगे पौधारोपण
@followers @top fans Bhajanlal Sharma News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा पहुंचे उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने डबोक एयरपोर्ट से किया प्रस्थान कुछ ही देर में पहुंचेंगे कालका माता नर्सरी राज्य स्तरीय वन महोत्सव का करेंगे शुभारंभ चंदन वन के लिए करेंगे पौधारोपण @followers @top fans Bhajanlal Sharma News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers

Girwa, Udaipur | Aug 1, 2026

उदयपुर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-4 में देर रात बाइक चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। दो संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

वीडियो में देखें पूरी घटना, CCTV फुटेज और पुलिस की कार्रवाई।

उदयपुर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-4 में देर रात बाइक चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। दो संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वीडियो में देखें पूरी घटना, CCTV फुटेज और पुलिस की कार्रवाई।

Girwa, Udaipur | Aug 1, 2026

उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में शनिवार देर रात नांदेशमा-ढोल मार्ग स्थित चामुंडा माता मंदिर के पास मुख्य सड़क पर एक लेपर्ड दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे युवकों ने लेपर्ड का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लेपर्ड की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।

मानसून सीजन शुरू होने के बाद भी अब तक उदयपुर में अच्छी बारिश नहीं हुई तो चिंता सताने लगी। इस बीच मेवाड़ की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को उदयपुर के ओल्ड सिटी इलाके में महिलाओं ने इंद्रदेव को खुस करने के लिए अनोखी परंपरा निभाई।शुक्रवार शाम भोईवाड़ा की राजमाली समाज की महिलाएं मटकियां लेकर पिछोला झील से सटे गणगौर घाट पहुंचीं। यहां सरोवर की पूजा-अर्चना की गई और घूघरी का भोग अर्पित किया गया।पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर जल से भरी मटकियां रखकर शहर की गलियों से होकर धार्मिक गीतों और मंगलगान के बीच शोभायात्रा निकाली।महिलाएं भगवान से अच्छी बारिश, शहर की खुशहाली, परिवारों की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की प्रार्थना करती हुई आगे बढ़ीं।इसके बाद महिलाएं जुलूस के रूप में गणगौर घाट से जगदीश चौक जाने वाले रास्ते पर बाजार की ओर निकलीं और रास्ते में दुकानों व मंदिरों के सामने मटकियां फोड़ीं। मटकियां फूटते ही कई दुकानदार घबराकर दूर हट गए, जबकि कुछ ने पहले ही अपनी दुकानें बंद कर दीं।महिलाओं का मानना है कि दुकानों के सामने मटकियां फोड़ने पर दुकानदारों की नाराज़गी और गालियां इंद्रदेव तक पहुंचती हैं। मान्यता के अनुसार, इससे इंद्रदेव प्रसन्न या क्रोधित होकर जमकर बारिश बरसाते हैं। इसी आस्था के साथ हर साल यह परंपरा निभाई जाती है।स्थानीय लोगों के अनुसार यह वर्षों पुरानी लोक परंपरा है। मान्यता है कि जल से भरी मटकी फोड़ने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है। साथ ही यह अनुष्ठान प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा, समृद्धि और समाज में सुख-शांति की कामना का प्रतीक माना जाता है।

वल्लभनगर (मुंडोल)। उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के गोटीपा, मुंडोल गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की वारदात सामने आई। गांव निवासी मुंडोल अमरीबाई गाडरी एवं उनकी पुत्री लूंगा बाई की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे लूट की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच करते हुए सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इधर, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गोटीपा, मुंडोल निवासी अमरीबाई गाडरी एवं उनकी पुत्री लूंगा बाई की संदिग्ध हत्या का मामला अत्यंत दुखद एवं गंभीर है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात हुई है तथा घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - Girwa News