उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में शनिवार देर रात नांदेशमा-ढोल मार्ग स्थित चामुंडा माता मंदिर के पास मुख्य सड़क पर एक लेपर्ड दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे युवकों ने लेपर्ड का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लेपर्ड की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।
Girwa, Udaipur | Aug 1, 2026