गुमला: सेमरा जंगल के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, रिम्स ले जाते समय तोड़ा दम
Gumla, Gumla | Jun 22, 2026 सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव कोना टोली निवासी बलदेव सिंह (27) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम सेमरा जंगल के समीप हुई। बलदेव सिंह किसी काम से बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई।