बांधवगढ़: स्टेडियम चौपाटी के पास युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
उमरिया शहर के स्टेडियम चौपाटी के पास मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दुबे कॉलोनी निवासी पार्थ उपाध्याय, उम्र 22 वर्ष, के साथ सोनू हसन निवासी कैम्प उमरिया, वासु बर्मन निवासी झरिया मोहल्ला और समर लोधी निवासी उमरिया ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है ।