पत्थलगांव: तमता में पेट्रोल खत्म होते ही चोर बाइक छोड़कर भागे, जंगल में मिली चोरी की बाइक
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमता में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोर घर के बरामदे में खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए, लेकिन रास्ते में पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण बाइक को जंगल के पास खेत में छोड़कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, तमता निवासी राजेश यादव ने अपनी बजाज प्लेटिना शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर की