सदर: प्रयागराज शहर में ट्रैफिक पुलिस ने डग्गामार बसों के खिलाफ चलाया अभियान, चार बसों को भेजा गया ट्रैफिक पुलिस लाइन
Sadar, Allahabad | Jul 9, 2026
प्रयागराज शहर में ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को डग्गामार बसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एसीपी ट्रैफिक निकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में मेडिकल चौराहे से सीएमपी कॉलेज तक गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान अवैध रूप से सवारियां भर रही चार डग्गामार बसों को पकड़कर ट्रैफिक लाइन भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। बसों के चालक फरार हो गए।