एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देशों पर चलाए जा रहे,ऑपरेशन प्रहार के तहत सीपीयू पुलिस ने चीमा चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीपीयू पुलिस ने कई बाइक सवार युवकों को कड़ी हिदायत देते हुए छोड़ा। साथ ही वाहन चालकों से निवेदन भी किया कि, वह यातायात के नियमों को जरूर पालन करें।